फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spring has arrived in Awadh Shri Ram has graced us with his presence...

Agra News: अवध में आई बहार श्रीराम हैं पधारे...

Thu, 22 Oct 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Spring has arrived in Awadh Shri Ram has graced us with his presence...
बाह। लंका विजय और 14 वर्ष का वनवास समाप्त होने पर श्रीराम, लक्ष्मण और सीता अयोध्या पहुंचते हैं। श्रीराम के अयोध्या लौटने पर दर्शकों ने खुशियां मनाकर जयकारे लगाए कि अवध में आई बहार श्रीराम पधारे हैं...। बृहस्पतिवार की रात बाह के प्राचीन रामलीला महोत्सव में राम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। राज्याभिषेक और आरती के साथ ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

समापनकर्ता समाजसेवी राजीव दुबे ने बताया कि राज्याभिषेक के माध्यम से धर्म, न्याय, त्याग और आदर्श शासन (रामराज्य) का संदेश दिया गया। रामलीला के समापन की घोषणा करते हुए रामलीला ट्रस्ट एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज तिवारी, शिब्बू पंडित ने कहा कि रामलीला हमें सीख देती है कि कठिनाइयां, संघर्ष या असुर शक्तियों पर सत्य और धर्म की जीत होती है। धैर्य और सदाचार से हर अंधकार को मिटाया जा सकता है। उन्होंने सहयोग के लिए सबका आभार जताया। अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले कलाकार एवं सहयोगियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रमेश शर्मा, निशू गर्ग, हर्षित गर्ग, प्रयांश जैन, उत्तम दुबे, श्याम गुप्ता, राजू शर्मा, रमाशंकर शुक्ला, देवेन्द्र कटारा, पंकज पाराशर, नवीन मिश्रा, संदीप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed