फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sports in plantation too: How 37 lakh saplings will be planted in one million pits

पौधरोपण में भी खेल: दस लाख गड्ढों में कैसे लगेंगे 37 लाख पौधे

Tue, 15 Jun 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sports in plantation too: How 37 lakh saplings will be planted in one million pits
फिरोजाबाद। जिला प्रशासन 37 लाख 50 हजार 900 पौधे रोपने के लिए तिथि निर्धारित करने जा रहा है। हालांकि मानव संपदा से जुड़े विभागों ने पौधरोपण के लिए अब तक गड्ढे खोदाई का काम नहीं कराया है। वर्तमान में पौधरोपण लक्ष्य के सापेक्ष महज दस लाख 23 हजार 333 गड्ढे ही खोदे गए हैं। इससे पौधरोपण अभियान की मंशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने इस वर्ष जिले को 37 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए विभाग के अनुसार लक्ष्य दे दिया गया है। प्रदेश में मानसून भी आ चुका है लेकिन पौधरोपण के लिए ग्राम विकास, पर्यावरण, राजस्व विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष केवल 50 प्रतिशत गड्ढों की खोदाई भी नहीं कराई है। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग, विकास प्राधिकरण, उद्योग एवं नगरीय निकाय, शिक्षा और रेलवे के अलावा रक्षा विभाग की प्रगति भी शून्य है। इन विभागों ने पौधरोपण के लिए खोदवाए गए गड्ढों का ब्योरा शासन की पीएमएस साइट पर अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन

पौधारोपण के लिए विभागवार लक्ष्य एवं गड्ढा खोदाई की प्रगति
विभाग का नाम पौधारोपण का लक्ष्य कुल गड्ढा खुदाई
ग्राम विकास 1078360 512545
पर्यावरण व प्रदूषण 185592 101000
राजस्व 118200 25000
पंचायतीराज 1182200 शून्य
आवास विकास 5760 900
नगर निकाय 5640 शून्य
उच्च शिक्षा 19440 शून्य
रेलवे 30720 शून्य
वर्षाकाल में होने वाले पौधारोपण से पूर्व विभागों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढा खोदाई कार्य की रिपोर्ट भी शासन की साइट पर अपलोड करानी है। हालांकि कुछ बड़े विभागों ने गड्ढा खोदाई की रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड नहीं की है। इस आशय से संबंधित शिकायत डीएम को भेजी गई है। -स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, जिला वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed