{"_id":"5e18ba758ebc3e87dc407215","slug":"sport-school-mainpuri-news-agr4241776188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिषदीय स्कूलों में खेल संसाधनों की नहीं होगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परिषदीय स्कूलों में खेल संसाधनों की नहीं होगी कमी
विज्ञापन
10एमएनपी-03-नेशनल डिग्री कॉलेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सुबह दस बजे से। फोटो
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बेसिक स्कूलों में खेलकूद सुविधाओं की अब कमी नहीं होगी। विभाग ने पांच महीने के अंदर दूसरी बार 1.36 करोड़ की धनराशि खेलकूद उपकरणों के लिए भेजी है। इतनी ही धनराशि चार महीने पहले भी भेजी गई थी।
शासन बेसिक स्कूलों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद कर रहा है। खेल सामग्री के लिए प्रत्येक विद्यालय में उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे है। प्रति प्राथमिक विद्यालय के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है। जिले में 1633 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं जिनके लिए 81.65 लाख की धनराशि भेजी गई है। जबकि प्रति उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए दस हजार के हिसाब से जिले में संचालित कुल 553 उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए कुल 55.30 लाख धनराशि भेजी गई है। यह धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में भेजी गई है। इस धनराशि से स्कूलों में खेलकूद किट व अन्य खेल सामग्री खरीदी जानी है।
पूर्व में खरीदी गई खेल किट की एसआईटी कर रही है जांच
चार महीने पहले जो धनराशि खेलकूद सामग्री के लिए भेजी गई थी। उस धनराशि से खरीदी गई खेलकूद किट में मानकों की अनदेखी तथा अधिकारियों द्वारा कमीशन लिए जाने की शिकायत पर एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। एसआईटी ने पिछले महीने ही जिले में पहुंचकर कुछ स्कूलों से खेल किट की जांच की थी।
विज्ञापन
सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य मानक के अनुसार छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यकता अनुसार खेल सामग्री खरीदने का कार्य करें। खेलकूद सामग्री खरीदने की जानकारी खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से उनके कार्यालय को दें।
विजय प्रताप सिंह बीएसए