फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sport in mainpuri

अंतर्जनपदीय आगरा जोन एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में मैनपुरी का दबदबा

Wed, 16 Oct 2019 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
sport in mainpuri
पुलिस लाइन में चल रही जोन स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता मैनपुरी की टीम को पुरस्कार दे? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी पुलिस लाइन में चल रही अंतरजनपदीय आगरा जोन एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार शाम को समापन हो गया। अंतिम दिन आठ जनपदों से आए प्रतिभागियों ने जीत के लिए जोर आजमाइश की। पुरुष व महिला वर्ग में मैनपुरी की टीमों को विजेता घोषित किया गया। समापन अवसर पर एसपी अजय शंकर राय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में 13 अक्तूबर को शुरू हुए अंतरजनपदीय आगरा जोन एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार शाम को समापन हुआ। चल वैजंती पर पुरुष और महिला वर्ग में मैनपुरी की टीमों ने कब्जा किया। सर्वोत्तम खिलाड़ी पुरुष वर्ग विश्ववीर सिंह अलीगढ़ और महिला वर्ग में आरक्षी मनोरमा मैनपुरी रहीं।
विज्ञापन


तीन हजार मीटर दौड़ पुरुष में आगरा के हिमांशु प्रथम, फिरोजाबाद के कृष्ण कुमार द्वितीय, मैनपुरी के सचिन तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अलीगढ़ की अर्चना प्रथम, आगरा की नीशू द्वितीय, मैनपुरी की देवकी तृतीय रहीं। चार सौ मीटर बाधा दौड़ महिला वर्ग में मैनपुरी की सोनू प्रथम, आगरा की गीता यादव द्वितीय, मैनपुरी की देवकी तृतीय रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में अलीगढ़ के विश्ववीर प्रथम, हिमांशु आगरा द्वितीय, मैनपुरी के कन्हैया तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सौ मीटर बाधा दौड़ पुरुष में अलीगढ़ के विश्ववीर प्रथम, आगरा के सचिन नागर द्वितीय, मैनपुरी के विकास तृतीय रहे। महिला वर्ग में अलीगढ़ की रीना जादौन प्रथम, मैनपुरी साधना द्वितीय, ऊषा मैनपुरी तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक में आगरा के सचिन नागर प्रथम, मैनपुरी के रवि द्वितीय और मनोज तृतीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर सीओ सिटी अभय नरायन राय, सीओ कुरावली दद्द प्रसाद, सीओ करहल अशोकर कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed