फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   spinner shane warne son jackson got scared in plane when female passenger died in front of his eyes

UP: भारत पहुंचते ही प्लेन में सहम गए जैक्सन...आंखों के सामने महिला यात्री ने तोड़ा दम, याद आए पिता शेन वाॅर्न

Sun, 04 May 2025 12:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 04 May 2025 12:44 PM IST
सार

भारत आने के दाैरान शेन वॉर्न के बेटे जैक्सन के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने उन्हें झकझोर दिया। जिस प्लेन में वह सवार थे, उसमें महिला यात्री की हार्ट अटैक से माैत हो गई। महिला को देख उन्हें अपने पिता शेन वाॅर्न के आखिरी लम्हों की याद आ गई।

विज्ञापन
spinner shane warne son jackson got scared in plane when female passenger died in front of his eyes
जैक्सन वाॅर्न। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शेन वॉर्न के बेटे जैक्सन के भारत पहुंचने से पहले ऐसी घटना हो गई थी, जिससे वो सहम गए थे। वॉर्न के दोस्त के पिता शैलेंद्र भारद्वाज से शनिवार को उनके लॉयर्स कॉलोनी स्थित घर पर मिलने पहुंचे जैक्सन ने घटना को साझा किया।
विज्ञापन


भारतीय वेशभूषा पहने जैक्सन ने बताया कि जब एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंचने वाली थी, तभी सहयात्री ने उन्हें कुछ इशारा किया, वो समझ नहीं पाए। दोबारा बताने पर जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो तीसरी सीट पर बैठी महिला बेहोश होकर गिर रही थी। वो समझ गए कि महिला को हार्ट अटैक आया है। महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्लेन को बीच रास्ते से ही कोलकाता ले जाया गया और महिला के शव को उतारा गया। वह काफी परेशान हो गए थे क्योंकि उनके पिता शेन वॉर्न का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था। पिता के निधन के बाद से ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक से बचाव की मुहिम चला रखी है। अब भारत में फ्लाइट उतरने से पहले प्लेन में महिला की मौत ने उन्हें झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मां के बताए वक्त पर देखा ताज
जैक्सन ने बताया कि उनकी मां ऑस्ट्रेलिया में योग की क्लास चलाती हैं। पिता के साथ भारत यात्रा में वह ताजमहल देख चुकी हैं। भारत रवाना होने पर मां ने ताजमहल देखने का समय सनराइज में बताया था। उन्होंने शनिवार सुबह 6 बजे अपनी महिला मित्र के साथ ताजमहल देखा।            

तीन दशक पूर्व पिता ने दिया था इंटरव्यू
जैक्सन वॉर्न को जब यह पता चला की तीन दशक पूर्व अमर उजाला ने उनके पिता शेन का भी इंटरव्यू लिया था तो वह रोमांचित हो उठे। जैक्सन ने कहा इतने वक्त बाद उसी शहर और उसी अमर उजाला से बात करना बहुत अच्छा लग रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed