फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SPICES WILL MADE BY COLOURS

रंग और डंठल से बन रहे मसाले

Fri, 17 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 17 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
SPICES WILL MADE BY COLOURS
मसालाों की चे‌क‌िंग करते अफसर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 मिलावट की मंडी बन चुके शहर में गुरुवार को रंग और डंठल से मसाले बनाने की एक और फैक्ट्री पकड़ी गई। हाथरस रोड के रिहाइशी इलाके शोभा नगर में चोरी छिपे चल रही इस फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर मिलावटी मसाले बनाए जा रहे थे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने छापा मारकर यहां से आठ सैंपल लिए और करीब तीन कुंटल तैयार किया हुए मसाले सीज किए हैं। फैक्ट्री को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी राम नरेश यादव ने बताया कि शोभा नगर आवासीय क्षेत्र है। यहां सरस्वती नगर (बल्केश्वर) निवासी मनीष कुमार ने मसाले बनाने की फैक्ट्री खोल रखी है। इस फैक्ट्री में साबुत मसालों को पीस कर बाजार में सप्लाई में किया जाता है। शिकायत मिल रही थी, मसालों में मिलावट की जा रही है। इस पर गुरुवार को छापा मारा गया। फैक्ट्री चलती हुई पाई गई। मिलावटी मसाले तैयार किए जा रहे थे। हल्दी में रंग और चावल का आटा, मिर्चों में डंठल और रंग, जीरा और सौंफ में डंठल की मिलावट हो रही थी। अजीनोमोटो (मोनो सोडियम ग्लूटामेट) भी बड़ी मात्रा में पाया गया। टीम ने साबुत मसालों और पिसे हुए मसालों के आठ सैंपल लिए हैं। करीब तीन कुंतल पिसे हुए मसालों को सीज किया है।
विज्ञापन


आसपास के जिलों में भी थी सप्लाई
मिलावटी मसाले दुकानों पर खुले बेचे जाते हैं। लेकिन एफसएडीए की टीम के मुताबिक, मौके से कुछ ऐसे भी दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि कुछ नामी ब्रांड भी यहां से पिसे मसालों को मंगाते हैं। यहां से सप्लाई आगरा शहर के अलावा आसपास के कस्बों और मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, धौलपुर तक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंदौली में तेल कारोबारियों के यहां छापे
एफएसडीए की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान के नेतृत्व में खंदौली कसबे में छापेमारी की। यहां सरसों के तेल कारोबारियों के यहां से सैंपल भरे गए हैं। एक स्पेलर को बंद कराया गया है। राम नरेश यादव ने बताया कि यहां उमेश कुमार, मनोज कुमार, राधा बल्लभ अग्रवाल और निकुंज की दुकान से सरसों के तेल के सैंपल लिए गए हैं। श्याम नाथ शर्मा यहां बिना लाइसेंस के एक्सपेलर चला रहे थे। एक्सपेलर को सील कर दिया है। बड़ी मात्रा में सरसों का तेल सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed