फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speeding truck hit tempo, two died

कोहरे का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, दो की मौत

Mon, 19 Dec 2022 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck hit tempo, two died
सहावर (कासगंज)। सोमवार को कोहरा के कारण 12 घंटे में दूसरा सड़क हादसा हो गया। कोहरे में एटा रोड पर क्षेत्र के ग्राम फरोली के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल युवती की मौत अस्पताल में पहुंचकर हुई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत विनय (19) निवासी रामनगर एवं सावित्री (25) निवासी जलालपुर की हुई। सुबह लगभग 10 बजे विनय और सावित्री टेंपो में सवार हुए। सहावर से चाड़ी के लिए टेंपो उन्हें लेकर जा रहा था। कोहरा काफी अधिक था। ग्राम फरोली के समीप पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार विनय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सावित्री गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सावित्री को अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचकर उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतकों के परिजनो को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका की नौकरी कर दिव्यांग सावित्री कर रही थी एमए की पढ़ाई
कासगंज। सड़क हादसे में टेपों में सवार मृतक सावित्री चांड़ी के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी करती थी। वह एक पैर से दिव्यांग थी, लेकिन उसमें आत्मविश्वास कम नहीं था। वह किसी पर बोझ नहीं रहना चाहती थी। वह केए कॉलेज कासगंज में एमए में अध्यनरत थी। जिसकी पढ़ाई के खर्च के लिए वह निजी विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी कर रही थी। उसके भाई रामकुमार ने बताया कि वह अपने को कभी कमजोर नहीं समझती थी और अपनी दिव्यागंता को कभी आड़े नहीं आना दिया। वह सरकारी शिक्षिका बनना चाहती थी। इसी के चलते वह निजी विद्यालय में शिक्षिका के पद बच्चों को शिक्षा दे रही थी।
वाहन चलाते समय कोहरे में बरते सावधानी
- कोहरे में वाहन की गति धीमी रखें
- फॉग लाइट का प्रयोग करें
- कोहरे में आगे चल रहे किसी वाहन को ओवर टेक करने से बचे।
- कोहरे में आगे वाले वाहन से अपनी गाड़ी निश्चित दूरी रखते हुए चलाएं।
- वाहन के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed