फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   speeding car hit several people in agra, five killed

UP: आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर...सात लोगों को राैंदा, पांच की माैत, भीड़ का फूट पड़ा आक्रोश; हंगामा

Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार रात दर्दनाक घटना हुई। तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को राैंद दिया। इनमें पांच की माैत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
speeding car hit several people in agra, five killed
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित नगला बूढ़ी में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को चपेट में ले लिया। सबसे पहले बाइक सवार डिलीवरी बाॅय को कार की टक्कर लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के पास ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए चालक ने कार दौड़ा दी। कुछ दूरी पर मां-बेटे सहित दो दोस्तों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


चालक ने इसके बावजूद कार को नहीं रोका। कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर आगे डिवाइडर से टकरा गई। तीन बार पलटते हुए एक घर के बाहर बैठे लोगों पर जा गिरी। इसके नीचे दो लोग दब गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने कार को सीधा करने के बाद दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां 5 को मृत घोषित कर दिया गया। 2 की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि चालक नशे में था। वह पकड़े जाने के डर से कार को दाैड़ा रहा था। घटना रात तकरीबन 8 बजे की है। दयालबाग मार्ग से 80 फुटा की तरफ से नगला बूढ़ी की ओर एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शी नगला बूढ़ी निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उनके पिता दाैलतराम की बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई थी। इस कारण परिवार ने घर के बाहर टेंट लगाया हुआ था। परिवार के लोग टेंट के नीचे बैठे हुए थे।

घर से 200 मीटर की दूरी पर शराब के ठेके के पास जतिन रिर्सार्ट है। कार ने सबसे पहले रिसॉर्ट के सामने ही ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी के कर्मचारी को चपेट में ले लिया। वह बाइक पर था। उसे टक्कर लगने के बाद भी चालक ने कार को नहीं रोका। बताया गया कि पास ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। इससे बचने के लिए चालक ने स्पीड बढ़ा दी।

 
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की चपेट में रास्ते से गुजर रहीं नगला बूढ़ी निवासी बबली (38) व उसका बेटा गोलू, पेंटर का कार्य करने वाले दो दोस्त कमल (23) और कृष उर्फ कृष्णा (20) आ गए। बाद में कार 100 मीटर आगे एक डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार ने तीन पलटे खाए। इसके बाद प्रेमचंद के घर के बाहर बैठे लोगों पर जा गिरी। इसमें प्रेमचंद के भतीजे राहुल और वीरेंद्र दब गए।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह कार को उठाने के बाद दबे हुए लोगों को निकाला। इस कार के साइलेंस से देवेंद्र और जतिन झुलस गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। कार की चपेट में आए लोगों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा, जहां पर बबली, भानु प्रताप, कमल, कृष्णा और बंटेश (50) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो अन्य घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है।

 
विज्ञापन

मचा हाहाकार, कार चालक को पीटा
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हाहाकार मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। टक्कर से एयरबैग खुल गए। इससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद कार लाक हो गई। इस पर उसे लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद पिटाई लगा दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों से बचाया। इसके बाद थाने ले गए।

पुलिस ने कार को हटाने का प्रयास किया। मगर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। बाद में अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह, एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक पहुंचे। पुलिस ने 1 घंटे बाद लोगों को समझाया। इसके बाद हादसे वाली कार को कब्जे में लिया गया।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य की कार ट्रक से टकराई, टायर फटने से हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed