फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speeding car crushes Kanwariyas on Inner Ring Road five injured one in critical condition

Agra News: इनर रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, पांच हुए घायल...एक की हालत गंभीर

Mon, 05 Aug 2024 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 12:21 PM IST
सार

आगरा में आधी रात को कार सवारों ने पैदल जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया। हादसे में पांच कांवड़िया घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Speeding car crushes Kanwariyas on Inner Ring Road five injured one in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इनर रिंग रोड पर कार सवारों ने पैदल जा रहे कांवड़ियों को कुचल दिया। हादसे में पांच कांवड़िए बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना से आक्रोशित अन्य कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। कार सवार युवकों की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। कार सवार साफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो आगरा अपने मित्र से मिलने के लिए आए थे। 
विज्ञापन


 

थाना ताजगंज क्षेत्र में इनर रिंग रोड पर गुतिला के पास रविवार आधी रात को कार से साफ्टवेयर इंजीनियर अरिहंत और सैफई मेडिकल कालेज का छात्र अनुराग पटेल अपने मित्र से मिलने के लिए जा रहे थे। बताया गया है कार तेज गति से दौड़ रही थी। इस दौरान कार ने सड़क पर पैदल चल रहे कांवड़ियों को चपेट में लेते हुए कुचल दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार ने जैसे ही कांवड़ियों को रौंदा तो भगदड़ मच गई। हादसे में पांच कांवड़िया घायल हो गए, जिनमें से एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित कांवड़ियों की भीड़ ने दोनों कार सवारों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की गई। इस दौरान कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 

 
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़ियों से दोनों युवकों को छुड़ाते हुए अपनी गिरफ्त में लिया। पुलिस ने बताया कि अरिहंत निवासी स्टेशन रोड टूंडला फिरोजाबाद, गुरुग्राम में एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं उसका साथी  अनुराग पटेल सैफई मेडिकल कालेज का छात्र है। वह बरेली के इज्जत नगर का रहने वाला है। दोनों आगरा अपने मित्र से मिलने के लिए आए थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। 

 

पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में नगला नत्थू बमरौली कटारा के रहने वाले कांवड़िया अर्जुन, गौरव तोमर, दिगंबर और मनकुश घायल हो गए हैं। अर्जुन की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed