{"_id":"66da5846ab41269869046907","slug":"special-trains-will-travel-smoothly-on-dussehra-and-diwali-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-120502-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विशेष ट्रेनें दशहरा व दिवाली पर सफर करेंगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विशेष ट्रेनें दशहरा व दिवाली पर सफर करेंगी सुगम
Fri, 06 Sep 2024 06:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। दशहरा और दिवाली पर्व पर सफर यात्रियों का सफर आसान होगा। रेलवे के द्वारा जोधपुर-मऊ-जोधपुर के मध्य दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन अगले माह अक्टूबर से नवंबर तक किया जाएगा। इनकी समय सारिणी भी जारी की गई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने यात्रियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-मऊ त्योहार विशेष गाड़ी 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से 17:30 बजे प्रस्थान कर पीपाड़ रोड से 18:10 बजे, गांधीनगर जयपुर से 23:24 बजे, दूसरे दिन बांदीकुई से 00:45 बजे, कासगंज से 06:05 बजे, मुहम्मदाबाद से 22:47 बजे छूटकर मऊ 23:20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04816 मऊ-जोधपुर त्योहार विशेष गाड़ी 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को मऊ से 04:00 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 04:32 बजे, कासगंज से 18:00 बजे, हाथरस सिटी से 19:02 बजे, दूसरे दिन मंडावर महुवा रोड से 00:15 बजे, पीपाड़ रोड से 07:10 बजे छूटकर जोधपुर 08:55 बजे पहुंचेगी।रेन संख्या 04823 जोधपुर-मऊ त्योहार विशेष गाड़ी 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को जोधपुर से 17:30 बजे प्रस्थान कर पीपाड़ रोड से 18:10 बजे, गांधीनगर जयपुर से 23:24 बजे, दूसरे दिन बांदीकुई से 00:45 बजे, कासगंज से 06:05 बजे, मुहम्मदाबाद से 22:47 बजे छूटकर मऊ 23:20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04824 मऊ-जोधपुर त्योहार विशेष गाड़ी 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को मऊ से 04:00 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 04:32 बजे, कासगंज से 18:00 बजे, दूसरे दिन मण्डावर महुवा रोड से 00:15 बजे, जोधपुर 08:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन