{"_id":"660e4e8e257d4cc3d10a58a3","slug":"special-train-will-run-from-agra-to-kaila-devi-in-view-of-navratri-fair-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि मेला: आगरा से कैला देवी मेले के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में फैली खुशी; नोट कर लें टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि मेला: आगरा से कैला देवी मेले के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, श्रद्धालुओं में फैली खुशी; नोट कर लें टाइमिंग
Thu, 04 Apr 2024 03:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:34 PM IST
सार
आगरा से कैला देवी मेले के लिए विशेष ट्रेन चलेगी। इससे श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। आगे पढ़ें और जानें किस स्टेशन से कितने बजे मिलेगी गाड़ी...
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा से कैला देवी के चैत्र नवरात्रि मेले में जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ है। भीड़ को देखते हुए इनकी सुविधा के लिए कैंट स्टेशन से विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह गंगापुर सिटी तक जाएगी।
विज्ञापन
पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट और गंगापुर सिटी दोनों स्टेशनों से ट्रेन 10 से 19 अप्रैल तक चलेगी। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शाम 5 बजे ट्रेन रवाना होगी। गंगापुर सिटी पहुंचने का समय रात 9:40 बजे है।
विज्ञापन
वहीं, गंगापुर सिटी से यह ट्रेन रात 10:15 बजे चलेगी और रात 2:30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव पथौली, मिढ़ाकुर, किरावली, सिंगारपुर हाल्ट, फतेहपुर सीकरी, रूपवास, बयाना, हिंडौन सिटी आदि स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन
आगरा कैंट से चलने वाली ट्रेन का नंबर 01961 और गंगापुर सिटी से चलने वाली ट्रेन का नंबर 01962 है। ट्रेन में सामान्य के 4, शयनयान के 6 और एसएलआरडी के 2 को मिलाकर कुल 12 डिब्बे हैं।