{"_id":"5f8732e38ebc3e9bdd1f6e3a","slug":"special-train-special-train-in-lokdown-special-train-in-lockdown-lockdown-train-kasganj-news-agr4637020154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में थे परेशान, अब फिर मुंबई मेरी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में थे परेशान, अब फिर मुंबई मेरी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लॉकडाउन के दौरान कोरोना से डरे सहमे मजदूर घर लौटने को मजबूर हुए थे, लेकिन अनलॉक में जैसे-जैसे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो प्रवासियों को मुंबई फिर से भाने लगी है। तभी तो कासगंज स्टेशन से मुंबई को आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार रात रवाना हुई कानपुर-बांद्रा सुपरफास्ट में 150 सीटें आरक्षित थीं। वहीं 15 और 17 अक्टूबर से शुरू हो रही लखनऊ-रामनगर बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेनों में भी लगभग 200 सीटें आरक्षित हो चुकी हैं।
प्रत्येक बुधवार को कानपुर से चलकर बांद्रा की ओर जाने वाली कानपुर-बांद्रा सुपरफास्ट का दूसरा चक्कर था। रात 10:40 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचने वाली इस ट्रेन के लिए 150 सीटें आरक्षित थीं। इसके अलावा रामनगर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन में 16 अक्टूबर को यहां से करीब लोग 120 आरक्षण करा चुके हैं। वहीं लखनऊ से बांद्रा जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 18 अक्टूबर को यहां होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के लिए भी 80 रिजर्वेशन हो चुके हैं। इस तरह यात्री मुंबई की ओर फिर से जाने लगे हैं।
अभी 16 और 18 अक्टूबर को कासगंज से लखनऊ की ओर दौड़ने वाली ट्रेनों में आरक्षण और बढ़ने की संभावना है। यात्रियों में सबसे अधिक संख्या प्रवासियों की है। जो कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में बेबस होकर घर लौट आए थे। अब उन्हें रोजी-रोटी की फिर से तलाश है और अब फिर से मुंबई में काम की उम्मीद दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
यह ट्रेनें दौड़ रहीं मुंबई की ओर-
- ट्रेन संख्या 09076 रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस शुक्रवार को कासगंज से मुंबई जाएगी।
- ट्रेन संख्या 09022 लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस रविवार को कासगंज से मुंबई जाएगी।
- ट्रेन संख्या 02243 कानपुर-बांद्रा सुपरफास्ट प्रत्येक बुधवार को मुंबई जाएगी।
- ट्रेनों का संचालन कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। धीरे-धीरे ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। मुंबई की ओर अधिक आरक्षण हो रहे हैं। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ।