फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special prayers offered at the Dargah of Salim Chishti for Captain Smith's well-being.

Agra News: कैप्टन स्मित की सलामती के लिए दरगाह सलीम चिश्ती में हुई खास दुआ

Sun, 04 Oct 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Special prayers offered at the Dargah of Salim Chishti for Captain Smith's well-being.
हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में कप्तान स्मित मछार की सलामती के लिए दुआ करते हुए
फतेहपुर सीकरी। दरगाह हजरत शेख सलीम चिश्ती में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती और जल्द स्वस्थ होने के लिए विशेष दुआ की गई। पीरजादा सैफ मियां चिश्ती के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने चादरपोशी कर उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान मौलाना, हाफिज और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीरजादा सैफ मियां चिश्ती ने कहा कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट दुबई की उड़ान के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने गंभीर परिस्थितियों में साहस का परिचय दिया। हमले में घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को कैप्टन स्मित जैसे बहादुर लोगों पर गर्व है। उनकी सलामती के लिए दरगाह में विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित ने अपने साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण से देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed