फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special package for the development of pilgrimage sites

कान्हा की नगरी पर योगी की खास इनायत, बजट में दिए ये तोहफे

Sat, 17 Feb 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 17 Feb 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
special package for the development of pilgrimage sites
Uttar Pradesh budget 2018-19, Yogi Adityanath
भाजपा की नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के दूसरे बजट में श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा का खास ख्याल रखा गया है। तीर्थों के विकास के लिए 100 करोड़ जबकि होली के लिए पांच करोड़ का बजट दिया गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा मथुरा में चार आयुर्वेदिक अस्पताल भी खोले जाएंगे। कान्हा गोशाला बेसहारा पशु आश्रय योजना में भी मथुरा की गोशालाओं का कल्याण होगा।

प्रदेश सरकार की ओर से गठित ब्रज तीर्थ विकास परिषद को प्रदेश सरकार ने 100 करोड़ रुपये दिए हैं। इस बजट से ब्रज 84 कोस परिक्रमा के साथ ही सभी तीर्थों का विकास कराया जाएगा। 
विज्ञापन

वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बरसाना और नंदगांव में विकास कार्य होंगे। प्रदेश के सात जिलों में अमृत योजना है जिसमें मथुरा भी आता है। सरकार ने अमृत योजना के लिए भी बजट की व्यवस्था की है। 

अमृत योजना के अंतर्गत सड़कों का निर्माण होगा और सीवर लाइन तैयार की जाएगी। चार आयुर्वेदिक अस्पताल भी खोले जाने हैं। राया, कोसीकलां, वृंदावन और गोवर्धन में अस्पताल खोले जाने हैं। 

कान्हा गोशाला बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत भी मथुरा को शामिल किया गया है। मथुरा में पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे तब भी उन्होंने गोशालाओं के लिए बजट देने को कहा था। मथुरा में जिला स्तर की भी एक गोशाला खोली जाएगी। इसके लिए भी बजट की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

मथुरा को विशेष पैकेज दिया 

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मथुरा के विकास को खास पैकेज दिया है। ब्रज के तीर्थस्थल का विकास कराया जा सकेगा। 

इसे लेकर मुख्यमंत्री से मांग की गई थी। गोशालाओं को भी बजट जारी किया जा रहा है। इससे गोशालाओं का भी विकास हो सकेगा। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मथुरा का विकास सरकार की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed