फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special cleanliness campaign will run from 14th to 22nd

Agra News: 14 से 22 तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Special cleanliness campaign will run from 14th to 22nd
सोरोंजी। अयोध्या में प्रभुराम की 550 वर्ष बाद घर वापसी व रामलला के विग्रह की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तीर्थनगरी में 14 से 22 जनवरी तक माहौल पूर्णत: राममय रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि 14 से 22 जनवरी तक तीर्थनगरी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हरि की पौड़ी सवा लाख दीपों से जगमगाएगी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को हरि की पौड़ी किनारे रघुनाथजी मंदिर में सेवा कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। तीर्थनगरी के सभी प्रमुख मंदिरों में इस अवधि में भजन संध्या, संकीर्तन के कार्यक्रम होंगे। 22 जनवरी को पर्यटन विभाग द्वारा वराह मंदिर, कासगंज गेट, कछला गेट आदि प्रमुख स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। हरि की पौड़ी सवा लाख दीपों से जगमगाएगी, सभी मंदिरों पर विशेष सजावट होगी। घर घर दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी चलाई जाएगी। धर्म प्रेमी राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अवकाश घोषित कर दिए जाने के कारण 22 जनवरी को रामलला की अयोध्या में नए घर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed