फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spanish female tourist slipped in Fatehpur Sikri got leg injury Sent to Agra for treatment

Agra: फतेहपुर सीकरी में अब स्पेन की महिला पर्यटक फिसली, पैर में आई चोट; उपचार के लिए आगरा भेजा गया

Sat, 23 Sep 2023 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 02:51 PM IST
सार

 स्पेन की महिला पर्यटक फिसलकर घायल हो गई। उसके पैर में चोट आई है। हादसा उस समय हुआ जब वो अपने दो साथियों के साथ बादशाही गेट से अंदर जा रही थी।

विज्ञापन
Spanish female tourist slipped in Fatehpur Sikri got leg injury Sent to Agra for treatment
स्पेन की महिला पर्यटक फिसली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में स्मारक में 48 घंटे में दूसरा हादसा हुआ। शनिवार को स्पेन से पति के साथ घूमने आई महिला पर्यटक बादशाही गेट पर लगी पत्थर की रैंप से पैर फिसलने से घायल हो गई। गनीमत रही कि पैर की हड्डी नहीं टूटी। एक्स-रे में पंजे में चोट मिली है।
विज्ञापन


वृहस्पतिवार को फतेहपुर सीकरी स्मारक में टर्की सुल्ताना महल से गिरकर 61 वर्षीय फ्रांसीसी पर्यटक अस्मा बेन एलेस की मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्पेन की महिला पर्यटक 60 वर्षीय मारिया कारमेन अपने पिति रोवर्स और दोस्त अल्फ्रेस व रूवैन के साथ बुलंद दरवाजा देखने आई थीं। गाइड इस्माइल के साथ भ्रमण के लिए पहुंची। 
विज्ञापन

बुलंद दरवाजा देखने के बाद वह बादशाही गेट से प्रवेश करते समय रैंप से फिसलने से जमीन पर गिर पड़ीं। पैर में चोट लगने से उनसे चला नहीं जा रहा था। दर्द से कराहतीं मारिया को उनके पति ने सहारा देकर गेट के अंदर किया। मौके पर सुरक्षा गार्ड आ गए। लेकिन, कोई एबुलेंस मौजूद नहीं थी। ऐसे में गाइड ने पर्यटक वाहन टेंपो ट्रेवलर बुलाई। इसमें घायल मारिया को लेकर पति आगरा जिला अस्पताल आए। यहां मारिया के पैर का एक्स-रे कराया। पैर के पंजे में सूजन थी। पंजे से चला नहीं जा रहा था।

एसीपी ताज सुरक्षा के अनुसार पर्यटक के पैर में फ्रैक्चर नहीं है। मोच आई है। प्राथमिक जांच व उपचार के बाद पर्यटक पति के साथ चली गई। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि उक्त स्थान पर रैंप से फिसलकर अक्सर पर्यटक गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल का कहना है कि उस स्थान पर रैंप को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। छोटी रैंप होने के कारण अचानक पर्यटक का पैर फिसल गया। रैंप को ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

नाली में फंसा महिला पर्यटक का पैर

फतेहपुर सीकरी स्मारक में शनिवार को एक भारतीय महिला पर्यटक भी घायल हो गई। दीवान ए खास के पास खुली नाली में महिला पर्यटक का पैर फंस गया। नाली करीब 6 इंच चौड़ी, 8 इंच गहरी थी। शुक्र है कि महिला के पैर में गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed