{"_id":"69d966bda7ca5e152f0ebcf5","slug":"space-found-and-parking-maderules-being-trampled-under-the-wheels-agra-news-c-25-1-agr1034-1032065-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जगह मिली और बन गई पार्किंग...पहियों तले रौंद रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जगह मिली और बन गई पार्किंग...पहियों तले रौंद रहे नियम
विज्ञापन
रावली और खेरिया मोड़ पर लगा जाम। संवाद
आगरा। कमिश्नरेट में ट्रैफिक का बुरा हाल है। डीजीपी के आदेश के बाद सर्वे शुरू हो गया है। फतेहाबाद मार्ग, नामनेर से कमाल खां मार्ग, लोहामंडी से हरीपर्वत और आगरा फोर्ट से यमुना किनारा मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण की समस्या है। भारी वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग दिन में ही होती है। ऑटो चालक बीच सड़क पर सवारियां बैठाते हैं। सड़क किनारे ठेल-ढकेल खड़ी होने से जाम लग रहा है।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने मंगलवार को सी-आरटीसी योजना की औपचारिक शुरुआत की थी। इसमें सड़क इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, तकनीकी हस्तक्षेप, अतिक्रमण हटाने के साथ ही ऑटो एवं ई-रिक्शा को व्यवस्थित किया जाएगा। इससे वाहनों का दबाव 20 प्रतिशत तक कम होने से वाहन चालकों के आवागमन का समय कम होगा।
सीन -1 - दोपहर एक बजे
ताज व्यू तिराहे के पास सड़क पर पाइप डालने का काम चल रहा है। यहां बैरिकेडिंग की गई है। ऑटो और रिक्शे सड़क पर कहीं भी रोक दिए जा रहे हैं। टूर एंड ट्रेवल्स की गाड़ियां रेस्तरां और होटल के बाहर खड़ी हैं। बैरिकेडिंग किए जाने लोगों को यूटर्न के लिए लंबा घूमकर आना पड़ता है। बड़ी संख्या में लोग गलत दिशा से अपने वाहनों को निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
सीन - 2 - दोपहर 1:30 बजे
बिजलीघर चौराहे पर अतिक्रमण के बीच ऑटो को खड़ा करके चालक सवारियां को बैठा रहे हैं। आगरा फोर्ट स्टेशन के पास दोनों ओर फुटपाथ पर ठेल लगाकर अतिक्रमण किया गया है। डंडाधारी पुलिसकर्मी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। यात्रियों की भीड़ के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सीन - 3 - दोपहर दो बजे
लोहामंडी चौराहे पर जयपुर हाउस की तरफ से आने वाले मार्ग पर ऑटो और ई रिक्शा के खड़े होने से जाम लगा है। वाहनों के फंसने से लोग परेशानी में हैं। यही नजारा लोहामंडी से मदिया कटरा तक का है। हरीपर्वत की तरफ जाने के लिए लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
बोदला पर सर्वे में सामने आई समस्या
एक लाख से अधिक वाहन प्रतिदिन निकलते हैं। बिचपुरी की ओर से आने वाले वाहन सिकंदरा, लोहामंडी और शाहगंज की तरफ जाते हैं।
बोदला चौराहे पर अतिक्रमण की वजह ऑटो-ई-रिक्शा हैं, जो सड़क पर खड़े रहते हैं। इस कारण यातायात अवरुद्ध होता है।
खरीदारी के लिए आने वाले लोगों में महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है। फुटपाथ पर कब्जा है, ऐसे में हादसों की आशंका है।