फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   spa ex minister police raid

Agra News: सपा के पूर्व सदर विधायक के घर पर पुलिस ने दी दबिश

Thu, 01 Dec 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
spa ex minister police raid
मैनपुरी। सपा के पूर्व सदर विधायक के घर गैंगस्टर के दो आरोपी छिपे होने की सूचना पर सीओ सिटी ने अर्धसैनिक व पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी। घर की तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला। जांच पड़ताल करने के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी को सूचना मिली कि पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव के आवास में गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी अजीत कुमार और मुकेश कुमार शरण लिए हुए हैं। इस पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया, एसपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, बड़ी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बल के साथ पूर्व सदर विधायक के बस स्टैंड के पास स्थित आवास पहुंच गए। फोर्स ने मकान को हर तरफ से घेराबंदी कर ली। इसके बाद सीओ ने पुलिस व अर्धसैनिक बल के साथ पूरे मकान की गहनता से जांच की, हर एक कमरे को खुलवाकर देखा, छत से लेकर स्टोर रूम आदि में भी तलाशी अभियान चलाया गया, घर में मौजूद लोगों से भी जानकारी ली गई। लेकिन कोई भी आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed