फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP workers protest against land scam in Agra Inner Ring Road land parcel scheme

सपाइयों ने मांगी भीखः बोले- बाबा के बुलडोजर में डलवाएंगे डीजल, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई के समय हो जाता खत्म

Thu, 19 Jan 2023 03:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Jan 2023 03:16 PM IST
सार

आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। जमीन घोटाले के मामले पर प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने भीख मांगी।   

विज्ञापन
SP workers protest against land scam in Agra Inner Ring Road land parcel scheme
सपा कार्यकर्ताओं ने भीख मांगकर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के इनर रिंग रोड लैंड पार्सल योजना में जमीन घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर किसान भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनका नेतृत्व किसान नेता श्याम सिंह चाहर कर रहे हैं। गुरुवार को किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी उतर आए। 

विज्ञापन


इस दौरान सपाइयों ने विरोध का नया तरीका अपनाया। उन्होंने संजय प्लेस स्पीड कलर लैब के पास भीख मांग कर प्रदर्शन किया। सपा जिला अध्यक्ष लाल सिंह लोधी ने बताया कि अधिकारियों के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार धृतराष्ट्र बनी हुई है। कहा कि बाबा का बुलडोजर विपक्षी नेताओं पर चलता है। भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर नहीं। यहां पर शायद बाबा के बुलडोजर का डीजल खत्म हो जाता है। इसलिए हम लोग भीख मांगकर पैसे जमा कर रहे हैं ताकि बाबा के बुलडोजर पर डीजल पड़ सके। 
विज्ञापन


सपा नेता वीरेंद्र चौहान ने कहा कि 10 साल से किसानों की जमीन उपयोग नहीं हुई है। उनकी जमीन वापस की जाए। सपा नेता नितिन कोहली ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार आरोपियों को बचा रही है। गौरव यादव, सोमवीर यादव, सलीम शाह,  मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी सहित प्रभावित किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे लेकर भीख मांगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह जिला अस्पताल में भर्ती किसान नेता श्याम सिंह चाहर से मिलने गए। भूख हड़ताल खत्म करने के लिए कई दिनों से पुलिस प्रशासन के अधिकारी श्याम सिंह को समझा रहें। श्याम सिंह का जब तक कहना है जा रहे अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर हो चुका है। 


हरी पर्वत थाने में मुकदमा दर्ज है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और अनुपयोगी भूमि वापस करने के लिए प्रयास नहीं होती, तब तक भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने भी उनके समर्थन में एमजी रोड से कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed