फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP woman leader has filed a case of harassment against eight people along with her husband

UP: 50 लाख मांगते हैं ससुराल वाले...सपा की महिला नेता का दर्द, पति के खिलाफ दर्ज कराया केस

Sat, 19 Oct 2024 08:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 08:03 AM IST
सार

सपा की महिला नेता ने पति के साथ आठ लोगों के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज में 50 लाख रुपये की मांग को लेकर उनका उत्पीड़न किया गया। उन्हें घर से बाहर निकाल  दिया गया। 

 

विज्ञापन
SP woman leader has filed a case of harassment against eight people along with her husband
सपा नेता जूही प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा की सपा नेता जूही प्रकाश ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पति ने उत्पीड़न किया। ससुरालियों ने दहेज में 50 लाख रुपये की मांग की। इससे पहले पति ने भी पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

 

रुई की मंडी निवासी जूही प्रकाश ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र दिया था। मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया। इसमें पति योगेंद्र प्रताप सिंह, सास हरदेवी, ससुर हाकिम सिंह, जेठ वीपी सिंह, ननद नीलम सिंह, दोस्त शिवम सागर, संजय निगम और वीरेंद्र प्रताप सिंह को नामजद किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित सपा नेता ने लिखा कि योगेंद्र से 2020 में मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी की। ससुराल में 50 लाख रुपये दहेज की मांग की गई। रकम देने में असमर्थता जताने पर उत्पीड़न किया गया। उन्हें घर से निकाल दिया। पति के कई युवतियों के साथ वीडियो थे। इस बारे में पता चलने पर वह मारपीट करने लगा। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed