फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP will get only 30 seats: Harnath

सपा को केवल 30 सीटें ही मिलेंगी: हरनाथ

Wed, 17 Nov 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP will get only 30 seats: Harnath
मैनपुरी। ब्लॉक घिरोर परिसर में बुधवार को करहल विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन हुआ। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा को केवल 30 सीटें ही मिलेंगी। भाजपा 350 से अधिक सीटें लाकर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की बाहरी के साथ ही आंतरिक सुरक्षा को बेहद मजबूत हुई है। कांग्रेस देश की कीमत पर राजनीति कर रही थी। इसी कारण आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को खतरा था। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि भाजपा के शासन काल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक सबको बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा की सरकार में प्रदेश में कोई गुंडा माफिया पनप नहीं पाएगा। आजमगढ़ में अजीत राय की वंदेमातरम कहने पर हत्या कर दी गई। वंदेमातरम पर रोक लगाने वालों को उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया था। इसका एक ही मकसद है कि हम सब एकजुट होंगे तब ही विकास का काम होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में सबकी निगाहें होंगी। एक तरफ भारत विरोधी और दूसरी तरफ देशभक्ति वाले लोग होंगे। ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, अरुण प्रताप चौहान, रेनू शाक्य, शिवम चौहान, कलपेंद्र भारती, अबधेश यादव, सुमित चौहान, गिरजानंदन शाक्य, दीपक जैन, दलवीर सिंह, अनुज यादव, शिवम चौहान, रामबहादुर जाटव, अंकित शाक्य, पवन चौहान, रजनेश बघेल, रामू कुमार, नीलकांत शाक्य, पंकज मिश्रा, संजीव मिश्रा लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed