फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP state president Shyamlal Pal targets BJP says forcibly defeated five seats

UP: सपा के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर निशाना, कहा- पांच सीटों को जबरन हराया...विधानसभा चुनाव में मिलेगा जवाब

Sun, 09 Jun 2024 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 12:57 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मैनपुरी आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रशासनिक अधिकारियों के बल पर प्रदेश में पांच सीटों को मनमानी कर सपा प्रत्याशी को हराया है।

 

विज्ञापन
SP state president Shyamlal Pal targets BJP says forcibly defeated five seats
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव भाजपा वोटों से नहीं ईवीएम से जीती है। इस चुनाव में लोग संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए आगे आए हैं। भाजपा का लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है।
विज्ञापन


रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। प्रशासनिक अधिकारियों के बल पर प्रदेश में पांच सीटों को मनमानी कर सपा प्रत्याशी को हराया है। आगे आने वाले चुनाव में मतदाता भाजपा को उसकी तानाशाही का जवाब देगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपने दायित्वों को भूल गए हैं। सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को हार का सामना कराया है, लेकिन अधिकारियों ने भाजपा का साथ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम तो इस दुनिया में सबको लाए हैं। राम भाजपा कैसे ले आई। पुराने वाला दावा करने वाले भाजपा नेता अहंकार से चूर हैं। राम मंदिर के नाम पर भाजपा पूरे देश में चुनाव लड़ी, लेकिन अयोध्या के मतदाताओं ने भाजपा को आइना दिखा दिया है। सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य एमएलसी मुकुल यादव पूर्व विधायक राजू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed