{"_id":"6665596d85c417982a07de26","slug":"sp-state-president-shyamlal-pal-targets-bjp-says-forcibly-defeated-five-seats-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर निशाना, कहा- पांच सीटों को जबरन हराया...विधानसभा चुनाव में मिलेगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर निशाना, कहा- पांच सीटों को जबरन हराया...विधानसभा चुनाव में मिलेगा जवाब
Sun, 09 Jun 2024 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:57 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मैनपुरी आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रशासनिक अधिकारियों के बल पर प्रदेश में पांच सीटों को मनमानी कर सपा प्रत्याशी को हराया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव भाजपा वोटों से नहीं ईवीएम से जीती है। इस चुनाव में लोग संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए आगे आए हैं। भाजपा का लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है।
रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। प्रशासनिक अधिकारियों के बल पर प्रदेश में पांच सीटों को मनमानी कर सपा प्रत्याशी को हराया है। आगे आने वाले चुनाव में मतदाता भाजपा को उसकी तानाशाही का जवाब देगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपने दायित्वों को भूल गए हैं। सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को हार का सामना कराया है, लेकिन अधिकारियों ने भाजपा का साथ दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राम तो इस दुनिया में सबको लाए हैं। राम भाजपा कैसे ले आई। पुराने वाला दावा करने वाले भाजपा नेता अहंकार से चूर हैं। राम मंदिर के नाम पर भाजपा पूरे देश में चुनाव लड़ी, लेकिन अयोध्या के मतदाताओं ने भाजपा को आइना दिखा दिया है। सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य एमएलसी मुकुल यादव पूर्व विधायक राजू यादव मौजूद रहे।