फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP staged a protest over the beating at the police station.

Agra News: पुलिस चौकी में पिटाई पर सपा ने किया घेराव

Mon, 05 Jan 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
SP staged a protest over the beating at the police station.
जीवनी मंडी पुलिस चौकी पहुंचे सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास व अन्य
आगरा। जीवनी मंडी पुलिस चौकी में नरेंद्र कुशवाहा की पिटाई के मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। रविवार को चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी के लाइन हाजिर होने के बाद ही चौकी से सपाई हटे।
विज्ञापन

रविवार शाम को 4 बजे समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास एवं जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में ममता टपलू, विनय अग्रवाल, नितिन कोहली, अब्दुल कादिर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जीवनी मंडी पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन

दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस दौरान नारेबाजी भी की। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बताया कि डीसीपी सिटी ने फोन पर बात की। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि सिर्फ निलंबन से न्याय नहीं होता। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि एसीपी छत्ता को दो दिन का समय दिया गया है। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर कोई कार्रवाई नहीं की तो समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed