{"_id":"61e0384fdec6e4274c4c337c","slug":"sp-rld-alliance-declared-candidates-five-vidhansabha-seats-of-agra-and-three-seats-of-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा-रालोद गठबंधन की पहली सूची: आगरा की पांच और मथुरा की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-रालोद गठबंधन की पहली सूची: आगरा की पांच और मथुरा की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित
Thu, 13 Jan 2022 08:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:03 PM IST
सार
आगरा जिले की नौ में से तीन विधानसभा सीटों पर रालोद ने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि दो सीटों पर सपा प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन ने भी गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आगरा जिले की नौ में से तीन विधानसभा सीटों पर रालोद ने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि दो सीटों पर सपा प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। उधर, मथुरा जिले की पांच सीटों में से तीन पर रालोद ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मांट और मथुरा विधानसभा सीट पर अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, माना जा रहा है कि ये दोनों सीटें सपा के खाते में जाएंगी।
विज्ञापन
आगरा जिले में सपा-रालोद के गठबंधन के प्रत्याशी
आगरा कैंट विधानसभा सीट- कुंवर सिंह वकील- समाजवादी पार्टी
आगरा देहात विधानसभा सीट- महेश कुमार जाटव- रालोद
फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट- ब्रजेश चाहर- रालोद
खेरागढ़ विधानसभा सीट- रौतान सिंह- रालोद
बाह विधानसभा सीट- मधुसूदन शर्मा- समाजवादी पार्टी
मथुरा जिले में गठबंधन के प्रत्याशी
छाता विधानसभा सीट- तेजपाल सिंह- रालोद
गोवर्धन विधानसभा सीट- प्रीतम सिंह- रालोद
बल्देव विधानसभा सीट- बबीता देवी- रालोद
