फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP on expelled MLA Hariom Singh Yadav from the party for six years

फिरोजाबाद: सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव सपा से छह साल के लिए निष्कासित

Mon, 15 Feb 2021 07:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Feb 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
SP on expelled MLA Hariom Singh Yadav from the party for six years
सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। हरिओम यादव पिछले काफी समय से पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे थे। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


सपा के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हरिओम यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की लहर के बीच सिरसागंज सीट बचाने में सफल रहे थे। जिले की चार सीट भाजपा के खाते में गई थी, लेकिन पार्टी की उपेक्षा और मनमुटाव के चलते सपा से हरिओम का मोहभंग हो गया। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन किया तो हरिओम यादव खुलकर उनके साथ आ गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सिरसागंज विधायक ने प्रसपा के लिए काम किया। लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव एवं अक्षय यादव के बीच चली वर्चस्व की लड़ाई के बीच भाजपा डॉ. चंद्रसेन जादौन जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जसराना में सभा के दौरान हरिओम यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। तभी से सपा ने उनको पार्टी से निलंबित करने का मन बना लिया था। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उनके निष्कासन की घोषणा कर दी। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय एवं भाजपा से सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया गया।  

भाजपा से मिलकर सपा को खत्म करना चाहते हैं रामगोपाल: हरिओम 
सपा से निष्कासन के बाद सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब नेताजी मुलायम सिंह यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी नहीं रही है। अब यह प्रोफेसर रामगोपाल यादव की पार्टी हो गई है। 

उन्होंने कहा कि मैंने रामगोपाल यादव के कार्यों का विरोध किया। प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा से मिलकर सपा को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। नेताजी हैं तब तक रिश्तेदारी चलेगी। शीघ्र ही जिले के प्रमुख लोगों से मंथन करके आगे की रणनीति तय की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed