{"_id":"5c9a190bbdec2213ef2d23dc","slug":"sp-mp-tejpratap-yadav-election-campaign-for-mulayam-singh-yadav-mainpuri-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम की सीट पर चुनाव प्रचार को उतरे सांसद तेजप्रताप, बोले- मैं कहां से लडूंगा, यह अभी तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम की सीट पर चुनाव प्रचार को उतरे सांसद तेजप्रताप, बोले- मैं कहां से लडूंगा, यह अभी तय नहीं
Tue, 26 Mar 2019 07:05 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Mar 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
मैनपुरी सीट से प्रत्याशी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चुनाव प्रचार का जिम्मा उनके पौत्र सांसद तेजप्रताप यादव ने संभाला है। जगह-जगह जनसंपर्क कर वो वोट की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी तय नहीं है कि वो चुनाव कहां से लड़ेंगे। उनका ध्यान नेता जी के प्रचार पर है।
विज्ञापन
सांसद तेजप्रताप यादव का टिकट काटकर सपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव को मैदान में उतारा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सांसद तेजप्रताप यादव एटा से सपा के प्रत्याशी होंगे। सांसद ने तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया। उनका कहना है कि अभी तय नहीं है कि वो चुनाव कहां से लड़ेंगे, चर्चाएं तो होती रहती हैं।
विज्ञापन
फिलहाल उनका ध्यान नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के चुनाव प्रचार पर है। वो मैनपुरी लोकसभा सीट पर नेता जी के प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को भी उन्होंने भोगांव विधानसभा क्षेत्र में कई जगह नुक्कड़ सभाएं कीं।
विज्ञापन
Trending Videos
'नेताजी के प्रचार का अलग अंदाज'
मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव ने जब जब चुनाव लड़ा, उन्हें जीत मिली। यहां उनका चुनाव प्रचार का अंदाज भी अलग है। उन्होंने कभी भी जनसंपर्क नहीं किया। पार्टी नेता बताते हैं कि नेता जी नामांकन के बाद सिर्फ एक दिन चुनाव प्रचार के लिए आते हैं।
उसी दिन उनकी पड़रिया चौराहा और कोसमा चौराहा पर जनसभा होती है। इसके बाद वो सिर्फ जीत का प्रमाणपत्र लेने ही आए हैं। उनके चुनाव प्रचार का जिम्मेदारी स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उठाते हैं।
उसी दिन उनकी पड़रिया चौराहा और कोसमा चौराहा पर जनसभा होती है। इसके बाद वो सिर्फ जीत का प्रमाणपत्र लेने ही आए हैं। उनके चुनाव प्रचार का जिम्मेदारी स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उठाते हैं।