{"_id":"69c77a1011a4d8504e0b4c99","slug":"sp-mp-sparks-row-in-parliament-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नरेंद्र मोदी नहीं अदाणी और अंबानी के हाथों में है सरकार, संसद में सपा सांसद का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नरेंद्र मोदी नहीं अदाणी और अंबानी के हाथों में है सरकार, संसद में सपा सांसद का बड़ा बयान
Sat, 28 Mar 2026 12:19 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:19 PM IST
सार
सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में आरोप लगाया कि देश की असली सत्ता गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी के हाथों में है, जबकि पीएम मोदी केवल नाममात्र के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने सरकार पर अमीरों को बढ़ावा देने, किसानों की अनदेखी और बढ़ते कर्ज को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजी लाल सुमन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में वित्त विधेयक-2026 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि सरकार अमीरों को संरक्षण दे रही है। 2014 में गौतम अदाणी दुनिया के 609 वें अमीर व्यक्ति थे, अब 31 वें पायदान पर हैं। अदाणी की संपत्ति 18 गुणा बढ़ी है। मुकेश अंबानी 21वें स्थान पर हैं। देश में ये पहले और दूसरे पायदान पर हैं। नरेंद्र मोदी कहने भर के प्रधानमंत्री हैं, सही मायनों में सत्ता अदाणी-अंबानी के हाथों में है।
विज्ञापन
Trending Videos
विश्व भुखमरी सूचकांक में दुनिया के 123 देशों में से देश 102वें पायदान पर हैं। किसानों की हालत बेहद खराब है। अलीगढ़, एटा, कन्नौज आदि जिलों में आलू किसान आत्महत्या कर रहे हैं। देश पर कर्जा बढ़ रहा है। 2014 में 55 लाख करोड़ रुपये कर्जा था, जो अब 200 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसकी ब्याज चुकाने में बजट का 26 फीसदी हिस्सा खर्च हो रहा है। मध्य-पूर्व के युद्ध के संबंध में सरकार ने संसद में एक बार भी अमेरिका की आलोचना नहीं की। प्रधानमंत्री ने भारत की प्रतिष्ठा और गरिमा अमेरिका के हाथों गिरवी रख दी है।