{"_id":"69ddf4acef4460730004f670","slug":"sp-mp-ramjilal-suman-targets-government-after-desecration-of-ambedkar-statue-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सरकार का बुलडोजर धर्म और जाति देखकर चलता है', आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने पर सपा सांसद ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सरकार का बुलडोजर धर्म और जाति देखकर चलता है', आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने पर सपा सांसद ने साधा निशाना
Tue, 14 Apr 2026 01:33 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:33 PM IST
सार
आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने के मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि समूचे प्रदेश में आंबेडकर और बौद्ध प्रतिमाओं को खंडित करने की घटनाएं बढ़ गई हैं। देश में अधिक दलित अत्याचार उत्तर प्रदेश में हो रहा है, जिसके लिए योगी सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सरकार पर निशाना साधा। कौरई में आंबेडकर प्रतिमा खंडित करने के मामले में सुमन ने कहा कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज न होना पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
संजय प्लेस स्थित आवास पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगरा हीं नहीं, समूचे प्रदेश में आंबेडकर और बौद्ध प्रतिमाओं को खंडित करने की घटनाएं बढ़ गई हैं। किरावली थाना क्षेत्र के कौरई में भी यही देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रतिमा खंडित करने वालों का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों पर हमला करना है।
यह वही लोग हैं जिन्होंने कभी संविधान को नहीं माना। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर धर्म और जाति को देखकर चलता है। सुमन ने कहा कि देश में अधिक दलित अत्याचार उत्तर प्रदेश में हो रहा है, जिसके लिए योगी सरकार जिम्मेदार है।