फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp mainpuri Ajay Shankar Rai Line Hazir Daroga for negligence

मैनपुरीः चौकी इंचार्ज को विवेचना निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Thu, 19 Sep 2019 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
sp mainpuri Ajay Shankar Rai Line Hazir Daroga for negligence
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने मंगलवार की रात कोतवाली में चौकी प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सर्वाधिक विवेचना लंबित होने के चलते लापरवाही पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज को सीओ कार्यालय संबद्ध कर दिया। वहीं एक अन्य दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी ने स्पष्ट कर दिया कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय मंगलवार को शहर कोतवाली पहुंचे। सभी चौकी इंचार्ज के साथ बैठक कर लंबित विवेचना निस्तारण, हिस्ट्रीशीटर, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार कर कार्रवाई संबंधी जानकारी ली। 
विज्ञापन


लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अमित सिंह पर सबसे अधिक विवेचनाएं लंबित पाई गईं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी ने अमित सिंह को सीओ कार्यालय संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एसआई उदय प्रकाश को शासकीय कार्यों में रुचि न लेने व विवेचना निस्तारण में लापरवाही पर लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने एसएचओ ओमहरि वाजपेई को निर्देशित किया कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी ऐसा करता है कि उसके बारे में अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed