{"_id":"5d8210318ebc3e015d44c14a","slug":"sp-mainpuri-ajay-shankar-rai-line-hazir-daroga-for-negligence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः चौकी इंचार्ज को विवेचना निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः चौकी इंचार्ज को विवेचना निस्तारण में लापरवाही पड़ी भारी, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Thu, 19 Sep 2019 12:39 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने मंगलवार की रात कोतवाली में चौकी प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सर्वाधिक विवेचना लंबित होने के चलते लापरवाही पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज को सीओ कार्यालय संबद्ध कर दिया। वहीं एक अन्य दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी ने स्पष्ट कर दिया कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी अजय शंकर राय मंगलवार को शहर कोतवाली पहुंचे। सभी चौकी इंचार्ज के साथ बैठक कर लंबित विवेचना निस्तारण, हिस्ट्रीशीटर, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार कर कार्रवाई संबंधी जानकारी ली।
लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अमित सिंह पर सबसे अधिक विवेचनाएं लंबित पाई गईं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी ने अमित सिंह को सीओ कार्यालय संबद्ध कर दिया।

Trending Videos
इसके अलावा एसआई उदय प्रकाश को शासकीय कार्यों में रुचि न लेने व विवेचना निस्तारण में लापरवाही पर लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने एसएचओ ओमहरि वाजपेई को निर्देशित किया कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी ऐसा करता है कि उसके बारे में अवगत कराएं।