फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leaders pay tribute to Mulayam Singh Yadav on Yamuna Expressway in Mathura

Mathura: मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह ले जा रही एंबुलेंस हुई खराब, यमुना एक्सप्रेसवे पर रोकना पड़ा काफिला

Mon, 10 Oct 2022 05:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Oct 2022 05:58 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ ले जाया गया। इस दौरान जाबरा कट पर एंबुलेंस खराब हो गई। इसके कारण करीब 20 मिनट तक काफिला रुका रहा।  

विज्ञापन
SP leaders pay tribute to Mulayam Singh Yadav on Yamuna Expressway in Mathura
करीब 20 मिनट तक रुकी रही एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर को यमुना एक्सप्रेसवे से मथुरा होकर सैफई ले जाया गया। मथुरा के जाबरा टोल प्लाजा पर पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता जुटे। तकनीकी कारणों से एंबुलेंस करीब 20 मिनट यहां रुकी रही। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के लोगों ने दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान यहां मौजूद लोगों आंखें नम हो गई। 

विज्ञापन

 
पिछले कई दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह अंतिम सांस ली। यह जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता गमगीन हो उठे। कुछ समय बाद ही जानकारी मिली कि उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम से यमुना एक्सप्रेसवे से मथुरा होते हुए सैफई ले जाया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता व समर्थक जाबरा टोल प्लाजा पहुंच गए।
विज्ञापन


संबंधित खबर- Mulayam Singh Yadav: कुनबे की दरार ने मुलायम को कर दिया था कमजोर, सियासत की जमीन पर यूं बिखरा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

एंबुलेंस के साथ ही उनके भाई शिवपाल यादव, पुत्र अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी के पूर्व विधायक राजू यादव एवं डिबाई के विधायक गुडू पंडित भी थे। मथुरा से पूर्व मंत्री सरदार सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर कुशलपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष डॉ. आबिद हुसैन, सतीश पटेल, ओमवीर सिंह महोबा, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, डीपी सिंह, सतीश सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस हुई खराब

गुरुग्राम से सैफई के लिए मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस जाबरा टोल प्लाजा पर पहुंचते ही अचानक से बंद हो गई। चालक की कोशिश काम नहीं आई तो तत्काल ही सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस को घेर लिया। यहां तक कि कार्यकर्ताओं की भी गाड़ी से दूरी बना दी गई। काफिले में शामिल गाड़ी मिस्त्री ने एंबुलेंस को सही किया। इससे करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस खड़ी रही।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed