फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leaders outraged over display of controversial poster of SP national president Akhilesh Yadav in Agra

चुनाव से पहले सियासी घमासान: अखिलेश यादव का विवादित पोस्टर लगाने पर भड़के सपा नेता, पुलिस कमिश्नर से शिकायत

Thu, 22 Oct 2026 08:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 22 Oct 2026 08:30 PM IST
सार

आगरा में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं के विवादित पोस्टर लगाने को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
SP leaders outraged over display of controversial poster of SP national president Akhilesh Yadav in Agra
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में चुनावी माहौल में पोस्टर वार पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को विवादित पोस्टर की वजह से राजनीतिक पारा चढ़ गया। पोस्टर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं को कथित रूप से देश विरोधी दर्शाए जाने पर सपा नेता नितिन कोहली ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश सचिव नितिन कोहली का आरोप है कि योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर की ओर से सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित बैनर में भड़काऊ बयान दिए गए हैं। इससे शहर का सामाजिक और राजनीतिक माहौल बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने कमिश्नर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ उचित विधिक कार्रवाई की मांग की। सपा नेता ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर यह विवादित पोस्टर नहीं हटाया गया तो सपा कार्यकर्ता खुद इसे हटाएंगे और कानूनी मामला दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed