{"_id":"291059de6046be57980982599822bac6","slug":"sp-leader-to-give-feasts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लालबत्ती’ मिली नहीं, सपा में उड़ने लगी दावतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लालबत्ती’ मिली नहीं, सपा में उड़ने लगी दावतें
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 23 Dec 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही सपा में दावतों का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को राजपाल यादव और मंत्री रामसकल गुर्जर की मुलाकात के बाद पार्टी अब एकजुटता का संदेश भी दे रही है। दिन में पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई और रात में एक आलीशान होटल में डिनर पार्टी। इसमें सभी बड़े पदाधिकारी और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने पार्टी कार्यालय पर सुबह बैठक बुलाई थी। इसमें तय हुआ कि हर हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कुशल यादव को जिताना है। कुशल यादव के पति राजपाल यादव ने भी भरोसा दिलाया कि यदि कुशल यादव जीतती हैं तो पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान रखा जाएगा और विकास कार्यों में कोताही नहीं बरती जाएगी। बैठक में युवा एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामसकल गुर्जर, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, ऊदल सिंह कुशवाहा, राजपाल यादव, हरेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, दिलीप प्रताप, श्याम भोजवानी, अनिल रावत, लक्ष्मीनारायण वर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला एवं महानगर प्रभारी विपुल पुरोहित का स्वागत किया गया। शाम को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में एक दावत का आयोजन किया, जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि इस पार्टी में सभी जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे जो सपा प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी सदस्यों को बुधवार को पिकनिक पर शहर से बाहर भेज दिया जाएगा और मतदान के दिन ही शहर में लाया जाएगा।
भाजपा ने राकेश चौधरी पर खेला दांव
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताय कि फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र राकेश चौधरी को पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाएगी। राकेश चौधरी के नाम को लेकर पार्टी में पहले ही सुगबुगाहट चल रही थी। चौधरी बाबूलाल ने अपने पुत्र को लालबत्ती दिलाने के लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। संख्या बल के मामले में भाजपा बसपा और सपा से काफी पीछे है लेकिन चौधरी बाबूलाल ने बसपा के किले में सेंध लगाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
एक जनवरी को होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन
आगरा। जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन की समय सारिणी घोषित कर दी गयी है। डीएम पंकज कुमार ने बताया कि नामांकन 01 जनवरी 2016 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होंगे। बाद में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 04 जनवरी को 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। 07 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक मतदान और उसके बाद में मतगणना होगी। नामांकन जिलाधिकारी न्यायालय में होंगे। एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह ने बताया कि निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम होगा।