फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader Shivpal Singh Yadav said AAP will win Delhi elections and dishonesty happened in Milkipur

UP: सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, बोले- दिल्ली चुनाव आप जीतेगी, मिल्कीपुर में हुई बेईमानी

Fri, 07 Feb 2025 08:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 07 Feb 2025 08:30 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा हारेगी आप जीतेगी। कितनी भी बेईमानी करें, क्योंकि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसका मुकाबला जनता कर रही है। 

विज्ञापन
SP leader Shivpal Singh Yadav said AAP will win Delhi elections and dishonesty happened in Milkipur
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली में आप चुनाव जीतेगी भाजपा हारेगी। आरोप लगाया कि मिल्कीपुर सीट पर शासन एवं प्रशासन ने बेईमानी की है। वहां जनता ने चुनाव लड़ा है। भाजपा को जनता ही सबक सिखाएगी। महाकुंभ में व्यवस्थाओं के नाम पर सिर्फ बजट खर्च किया जा रहा है। वह यहां एक सपा नेता के मां के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने और एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन


सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा दिल्ली चुनाव में भाजपा हारेगी आप जीतेगी। कितनी भी बेईमानी करें, क्योंकि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसका मुकाबला जनता कर रही है। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट के चुनाव परिणाम के सवाल पर कहा कि अयोध्या में हम जीतते रहे। लोकसभा का चुनाव हमने जीता था। इस चुनाव में तो शासन एवं प्रशासन ने बड़ी बेईमानी की है। फिर भी मुकाबला किया है। यह तो रिजल्ट बताएगा। 
विज्ञापन


महाकुंभ की व्यवस्थाओं के सवाल पर कहा कि भाजपा महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर झूठ बोल रही है। वहां सिर्फ अव्यवस्था ही अव्यवस्था रही है। सिर्फ बजट को खर्च किया जा रहा है। इससे पूर्व वह सपा नेता नीरज यादव की मां के निधन हो जाने के कारण उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने तथा एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed