फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp leader ramji lal suman statment over Mayawati in samajwadi samagam agra

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा- माया ने खुद तोड़ा गठबंधन, भुगतना होगा खामियाजा

Tue, 16 Jul 2019 08:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
sp leader ramji lal suman statment over Mayawati in samajwadi samagam agra
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रामजी लाल सुमन

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू कर दिया है। आगरा में सोमवार को समाजवादी समागम कार्यक्रम में सपा नेताओं ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरा, बल्कि भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना भी साधा।

विज्ञापन

 
सूरसदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता नहीं चाहते थे कि सपा से गठबंधन टूटे। मगर, मायावती ने स्वयं गठबंधन तोड़कर जनभावनाओं के विपरीत कार्य किया। देर-सवेर बसपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष की सशक्त भूमिका में सपा सबसे आगे रहेगी। हमारे लिए संसद के दरवाजे बंद हुए हैं, न कि सड़कों के। सपा कार्यकर्ता जनता की लड़ाई अब सड़क पर उतरकर लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि निजीकरण के माध्यम से सरकार आरक्षण को खत्म करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर निशाना

रामजी लाल सुमन ने कहा कि किसानों की आमदनी घटी है। बेकसूर मुसलमानों को जान से मारने की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सपा में उसी को सम्मान मिलेगा, जो जनता के सुख-दुख में उनके साथ रहेगा। कार्यक्रम के मंच पर सपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

संगठन पदाधिकारी रहे नदारद

समाजवादी समागम में सपा की अंदरूनी रार भी नजर आई। चुनाव में मिली हार के बाद पहले कार्यक्रम में जिला और महानगर इकाई के अधिकांश पदाधिकारी नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के संबंध में न तो उनसे कोई विचार-विमर्श किया गया और न ही उन्हें आमंत्रित किया गया। इसी के चलते उन्होंने भी दूरी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed