फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Leader Maharaj Singh Dhangar Among 5 Acquitted as Witnesses Turn Hostile 8 Years Later

8 साल बाद पलटा केस: पूर्व गवाही से मुकरे गवाह, सपा नेता महाराज सिंह धनगर समेत पांच आरोपी बरी

Wed, 08 Apr 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 10:22 AM IST
सार

मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में आठ साल बाद सभी गवाह अदालत में मुकर गए। साक्ष्य के अभाव में सपा नेता समेत पांचों आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया।

विज्ञापन
SP Leader Maharaj Singh Dhangar Among 5 Acquitted as Witnesses Turn Hostile 8 Years Later
सपा नेता महाराज सिंह धनगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 बलवा, गाली-गलौज, मारपीट कर घातक चोट पहुंचाने के मामले में वादी सहित सभी गवाह अदालत में पूर्व गवाही से मुकर गए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवा नंद गुप्ता ने सपा नेता महाराज सिंह धनगर सहित पांच आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में आठ साल बाद बरी कर दिया।
विज्ञापन

थाना जगदीशपुरा में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विनोद श्रीवास्तव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 12 मार्च 2017 को वह मीनाक्षी पैलेस स्थित अपनी फैक्ट्री पहुंचे। गेट पर पहुंचते ही गार्ड आरएस यादव ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सपा बोदला लोहामंडी सड़क निवासी नेता महाराज सिंह धनगर, जवाहर सिंह, राजेश, अजय और भोलू फैक्ट्री के अंदर आ गए थे। आते ही तोड़फोड़ करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर जाकर विरोध किया तो उनके और भाई राकेश श्रीवास्तव को गाली-गलौज दीं। एक राय होकर सभी ने हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने आए सुनील, अशोक और पारस को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अभियोजन पक्ष ने विनोद कुमार, उनके भाई राकेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार और चांद को गवाही के लिए अदालत में पेश किया। सभी गवाह अपनी पूर्व गवाही से मुकर गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed