फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP gave instructions to identify wood mafia

Agra News: एसपी ने लकड़ी माफियाओं को चिन्हित करने के दिए निर्देश

Thu, 22 Dec 2022 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
SP gave instructions to identify wood mafia
कासगंज। अवैध कटान रोकने के लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लकड़ी माफियाओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे हरे वृक्षों का अवैध कटान रोका जा सके।
विज्ञापन

ढोलना में माफियाओं के द्वारा 14 दिसंबर को प्रतिबंधित हरे वृक्षों का कटान किए जाने की सूचना वनरक्षक को मिली। मामले में वन रक्षक मोहित कुमार गांव तबालपुर पहुंचे। मौके पर नीम के वृक्ष कटते हुए पाए गए। पुलिस को तहरीर देकर सुनील व पप्पू निवासी तबालपुर वन अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं अमांपुर क्षेत्र में 17 दिसंबर वन रक्षक विनय कुमार ने नगला समस में आम के वृक्षों का कटान किए जाने के मामले में रामपाल एवं लालाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने वृक्षों के अवैध कटान के मामलों को संज्ञान लिया है और अवैध कटान की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कटान को रोके जाने और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed