{"_id":"698e06d371aed8102f054a57","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-said-palms-are-warm-police-are-soft-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'यूपी में हथेली गर्म, पुलिस नरम', अखिलेश यादव बोले- अमेरिका के साथ डील में भाजपा ने बेच दिया पूरा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'यूपी में हथेली गर्म, पुलिस नरम', अखिलेश यादव बोले- अमेरिका के साथ डील में भाजपा ने बेच दिया पूरा बाजार
Thu, 12 Feb 2026 10:29 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:29 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को एक विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए आगरा पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने भाजपा सरकार जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में हथेली गर्म, पुलिस नरम है। भाजपा के राज में तमाम भूमाफिया जन्म ले रहे हैं। अमेरिका के साथ डील के नाम पर भाजपा ने पूरा बाजार ही बेच दिया है। यह बातें बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहीं। वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा आए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सीएम इतने पढ़े लिखे हैं कि न जाने क्या-क्या बोलते रहते हैं। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में सपा मुखिया ने यह बयान दिए।
एत्मादपुर क्षेत्र से सपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान की पुत्री के विवाह में आशीर्वाद देने के लिए अखिलेश यादव आगरा आए थे। उन्होंने अमेरिका के साथ हुई डील पर भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा अमेरिका को पूरा भारतीय बाजार भाजपा ने बेच दिया है। अखिलेश के साथ सपा नेता राजपाल यादव व अन्य लोग भी इस दौरान मौजूद रहे।