फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP candidate Devendra Singh Yadav from Eta in Lok Sabha Elections 2019

सपा ने एटा लोकसभा सीट से देवेंद्र यादव को बनाया प्रत्याशी, दो बार रह चुके हैं सांसद

Tue, 26 Mar 2019 06:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Mar 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
SP candidate Devendra Singh Yadav from Eta in Lok Sabha Elections 2019
सपा झंडा
समाजवादी पार्टी ने एटा संसदीय क्षेत्र से देवेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है। देवेंद्र यादव पहले भी एटा से सांसद रह चुके हैं। वो वर्तमान में कासगंज के सपा जिलाध्यक्ष हैं। इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद राजवीर सिंह को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


एटा लोकसभा सीट को लेकर कई दिनों से सपा में माथापच्ची चल रही थी। इस सीट पर पहले सपा सांसद तेजप्रताप यादव के नाम को लेकर भी अटकलें लगाई गईं, लेकिन मंगलवार शाम को जारी सपा की सूची में देवेंद्र का नाम घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


देवेंद्र सिंह यादव मूलरुप से कासगंज जिले के अल्लीपुर बरबारा के रहने वाले हैं। इन्होंने राजनीति का ककहरा गांव की प्रधान से शुरू की। तीन बार सोरों ब्लाक के प्रमुख रहे। वर्ष 1979 में कांग्रेस और दूसरी बार सपा से विधायक चुने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार रह चुके हैं सांसद

देवेंद्र यादव के जरिए ही पहली दफा सपा की साइकिल एटा संसदीय क्षेत्र में चली थी। वो वर्ष 1999 में भाजपा प्रत्याशी को हराकर पहली बार सांसद चुने गए। वर्ष 2004 में फिर बार फिर लोकसभा चुनाव जीता। वर्ष 2009 और वर्ष 2014 में चुनाव हार गए। 

एटा के समीकरण ऐसे हैं कि लोध वोटर और यादव वोटर दोनों की अहमियत है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि देवेंद्र यादव के आने एटा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वहीं कांग्रेस ने सूरज सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा है।

दो चरणों का नामांकन हो चुका है। अब तीसरे चरण का नामांकन 28 मार्च से शुरू होगा। इस चरण में एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद सीटों पर मतदान होना है। हालांकि अभी तक मैनपुरी और फिरोजाबाद से भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed