{"_id":"654d0f743aa23fc54d059b65","slug":"soul-businessman-murdered-dead-body-kept-hidden-in-warehouse-for-five-hours-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोल कारोबारी की हत्या: पांच घंटे गोदाम में छिपाकर रखी लाश, रात होने का किया इंतजार...; बनाई थी खतरनाक योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोल कारोबारी की हत्या: पांच घंटे गोदाम में छिपाकर रखी लाश, रात होने का किया इंतजार...; बनाई थी खतरनाक योजना
Thu, 09 Nov 2023 10:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:27 PM IST
सार
सोल कारोबारी की हत्या करने के बाद लाश को पांच घंटे तक गोदाम में छिपाकर रखा गया। रात का अंधेरा होते ही लाश को घसीटते हुए रेलवे लाइन ले गए और वहां फेंक दी। किसी को शक न हो इसलिए गोदाम में आग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सोल कारोबारी भारत आसीवाल की हत्या के बाद आरोपी साझीदार हर्ष ने पुलिस से बचने के लिए भी पूरी योजना बना रखी थी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए अंधेरा होने का इंतजार किया। इसके लिए पांच घंटे तक लाश को गोदाम में ही छिपाए रखा। रात होने पर लाश को साथी की मदद से घसीटते हुए रेलवे लाइन के पास ले गए। पुलिस को हत्या के सुबूत नहीं मिले, इसके लिए गोदाम में आग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
मंडी सईद खां निवासी भारत आसीवाल की लाश बुधवार सुबह बिचपुरी स्थित गांव मघटई में रेलवे लाइन के पास मिली थी। झाड़ियों में स्कूटर भी पड़ा मिला था। परिजन ने पुलिस को बताया था कि खटीक पाड़ा निवासी हर्ष व्यापार में साझीदार था। उनका गोदाम मघटई स्थित गजेंद्र नगर में है। भारत हर्ष के यहां जाने की कहकर मंगलवार दोपहर को निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा था।
तगादे से हो गया था परेशान
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि हर्ष को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि भारत के उस पर रुपये बकाया था। वह काम सही नहीं चलने की वजह से रुपये नहीं लौटा पा रहा था। मगर, भारत बार-बार तगादा कर रहा था। अब परेशान भी करने लगा था। इस पर उसने सोचा कि भारत को रास्ते से हटा दिया जाए। उसने रुपये देने के बहाने भारत को गोदाम पर बुलाया।
विज्ञापन
सिर में लोहे के एंगल से मारा
आरोपी हर्ष ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अकेले हत्याकांड को अंजाम नहीं दे सकता था। इसलिए अपने साथी राकेश को भी बुला लिया। हर्ष ने भारत के सिर में लोहे के एंगल से प्रहार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। दिन होने की वजह से वह शव को लेकर नहीं जा सकते थे। इसलिए अंधेरा होने का इंतजार किया। पांच घंटे तक शव छिपाए रखा। रात होने के बाद वो शव को घसीटते हुए ले गए। रेलवे के पास फेंक दिया। एक्टिवा भी वहीं छोड़ दिया। अपने गोदाम में खून आदि के सुबूत न मिलें, इसलिए आग लगा दी। मगर, उनकी यह योजना काम नहीं आई। पुलिस ने उसे साथी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।