{"_id":"62effe7ad94e864946581124","slug":"sothra-resident-teen-s-body-found-hanging-on-tree-mainpuri-news-agr5427723177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोथरा निवासी एक किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोथरा निवासी एक किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल। गांव सोथरा निवासी 16 वर्षीय किशोर का शव रविवार की सुबह गांव के पास ही पेड़ पर लटका मिला। तीन अगस्त को वह गुरुग्राम आलू बेचने गया था। परिजन की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव सोथरा निवासी नेकराम का 16 वर्षीय पुत्र सोनू कटपीस आलू की खरीद फरोख्त करता था। तीन अगस्त को वह डीसीएम में आलू लदवाकर गुरुग्राम बिक्री करने के लिए गया था। शनिवार को उसने आलू की बिक्री की। रविवार की सुबह वह गांव आया लेकिन घर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने परिजन को बताया कि सोनू का शव गांव के पास पेड़ पर लटका हुआ है। पिता व चचेरे भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त की। किसी से रंजिश की बात से इंकार किया। थानाध्यक्ष जैकब फर्नांडीज ने बताया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जेब में मिली आलू बिक्री की पर्ची
सोनू के साथ क्या हुआ, इसकी गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक की जेब में तलाशी के दौरान आलू बिक्री के 21 हजार रुपये की पर्ची मिली है। पुलिस डीसीएम के चालक व कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।