फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sonpapdi is not pure on Rakshabandhan Big revelation in FSDA raid edible oil also seized

UP: रक्षाबंधन पर सोनपपड़ी भी शुद्ध नहीं...एफएसडीए के छापे में बड़ा खुलासा, एडिबल ऑयल भी किया जब्त

Thu, 07 Aug 2025 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 08:38 AM IST
सार

रक्षाबंधन से पहले मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। आगरा में छापा मारकर 50 किलो सोनपपड़ी और 13 लीटर एडिबल ऑयल जब्त किया गया। 

विज्ञापन
Sonpapdi is not pure on Rakshabandhan Big revelation in FSDA raid edible oil also seized
जांच करती एफएसडीए की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने रक्षाबंधन की वजह से जांच अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को मिलावट की आशंका पर 50 किलो सोनपपड़ी और 13 लीटर एडिबल ऑयल जब्त किया है। इनकी कीमत करीब 1.82 लाख रुपये है। इनके साथ दूध, खोआ, मिठाई समेत विभिन्न सामग्री के 32 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लंगड़े की चौकी स्थित बिजनौर वाला प्रतिष्ठान पर टीम ने जांच की। यहां सोनपपड़ी घटिया प्रतीत हो रही थी। इस पर 50 किलो सोनपपड़ी को जब्त कर लिया है। इसकी कीमत 1.80 लाख रुपये है। सिकंदरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कारगिल ट्रेडिंग कंपनी में जांच में एडिबल ऑयल मिला। इसमें भी मिलावट की आशंका थी, इस पर 13 लीटर ऑयल को जब्त कर जांच के लिए नमूना लैब भेजा है। इसकी कीमत 2561 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि दूध, बेसन, पेड़ा, बर्फी, पनीर, घी, मैदा, सौंफ, घेवर समेत 32 नमूने लेकर लैब में जांच करा रहे हैं। नमूना फेल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed