{"_id":"67821ad1c22126efcc03ae35","slug":"sonam-as-ayesha-for-love-marriage-husband-gave-triple-talaq-after-20-years-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरिफ से प्यार की सजा: धर्म छोड़कर बिल्डर की बेटी ने जिससे किया निकाह, वो बना हैवान...इस तरह बर्बाद की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरिफ से प्यार की सजा: धर्म छोड़कर बिल्डर की बेटी ने जिससे किया निकाह, वो बना हैवान...इस तरह बर्बाद की जिंदगी
Sat, 11 Jan 2025 08:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:56 PM IST
सार
आगरा में एक बिल्डर की बेटी ने प्यार की खातिर घर ही नहीं छोड़ा, बल्कि धर्म बदलते हुए आरिफ से निकाह कर लिया। निकाह के 20 साल बाद जब प्रेमी ने तलाक दे दिया, तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
निकाह
- फोटो : freepik.com
विस्तार
आगरा में 20 साल पहले नाई की मंडी थाना क्षेत्र के निवासी एक बिल्डर की बेटी को गैर समुदाय के युवक से प्यार हो गया था। युवती ने प्रेमी से निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया। सोनम गोयल से आयशा वारसी बन गई। 2004 में दोनों ने निकाह कर लिया। अब पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos
दर्ज कराया मुकदमा
आयशा वारसी उर्फ सोनम गोयल ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया कि 20 साल पहले उन्हें कटरा इतवारी खां निवासी गैर समुदाय के युवक मोहम्मद आरिफ हमीद से प्यार हो गया। इसके चलते धर्म परिवर्तन कर 2004 में निकाह कर लिया। निकाह के कुछ दिनों बाद ही पति ने दहेज के मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगा। इस बीच उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया। वो जाती भी तो कहां। पति के साथ वो जैसे-तैसे अपना समय गुजारने लगी। इस बीच खूब प्रताड़ना मिली, लेकिन वो सबकुछ चुपचाप सहती रही।

लालची हो गया पति
पीड़िता ने बताया कि पति का लालच इस कदर हावी हुआ कि वो उसके साथ मारपीट करने लगा। बिल्डर पिता से जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा। उसने मना किया तो हैवानियत की हदें पार कर दी। उसे बेरहमी से पीटते हुए 24 अक्तूबर को तीन तलाक दे डाला। इतना ही नहीं उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को सारी कहानी बताई। पीड़िता की शिकायत के बाद नई की मंडी थाने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

काफिर बोलकर करता था पिटाई
पीड़िता का आरोप है कि पति मोहम्मद आरिफ हमीद कमरे में बंद करके रखता है, जिससे वो कहीं बाहर न जा सके। इतना ही नहीं विरोध करने पर काफिर बोलकर उसकी पिटाई करता है। वो अपने मायके वालों से न मिल सके, इसके लिए पहरा लगाए रखता है।