{"_id":"65f74aceda2aff55a9033456","slug":"son-tried-to-kill-mother-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114532-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवान बना बेटा: जन्म देने वाली मां की जान के पीछे पड़ा, दबा दिया गला...महिला ने खुद को ऐसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान बना बेटा: जन्म देने वाली मां की जान के पीछे पड़ा, दबा दिया गला...महिला ने खुद को ऐसे बचाया
Mon, 18 Mar 2024 08:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 18 Mar 2024 08:49 AM IST
सार
थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि जब वो चारपाई पर सो रही थी, तो बेटे ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसने किसी तरह खुद को बचाया और कमरे में बंद कर लिया। बेटे के जाने के बाद वो पुलिस के पास पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जखौआ में एक युवक ने अपनी ही मां का गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह से मां ने अपना बचाव किया और वहां से भाग निकली। थाने में तहरीर देकर आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के गांव जखौआ निवासी मुन्नी देवी ने रविवार को थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसका पति जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते हैं। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। महिला का एक पुत्र आए दिन उसके साथ गाली गलौज करता है। जब महिला विरोध करती हैं तो मारता पीटता है। आरोपी पुत्र की हरकत से महिला बेहद परेशान है।
गला दबाकर जान से मारने का किया प्रयास
रविवार की सुबह तो पुत्र ने सारी हदें पार कर दीं। महिला जब चारपाई पर लेटी थी तो पुत्र वहां आकर जान से मारने के इरादे से गला दबाने लगा। महिला दर्द से छटपटाने लगा। किसी तरह से पुत्र के हाथ से छूटकर महिला कमरे में घुस गई और कुंडी लगा ली। रविवार की दोपहर पुत्र जब बाहर चला गया कि तो महिला कमरे से निकल कर थाने पहुंची। तहरीर देकर आरोपी पुत्र से बचाए जाने और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।