फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son Searches for Father for 8 Days, Learns He Died in Accident

पिता की लाश भी न मिली: थाने के चक्कर लगाता रहा बेटा, पुलिस ने लावारिस में कर दिया अंतिम संस्कार

Wed, 20 May 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 20 May 2026 10:37 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में हादसे में वृद्ध की मौत हो गई थी, लेकिन परिजन 8 दिन तक उनकी तलाश करते रहे और थाने के चक्कर लगाते रहे। पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे हैं, जबकि विभाग का कहना है कि तहरीर में नाम स्पष्ट न होने से देरी हुई।

विज्ञापन
Son Searches for Father for 8 Days, Learns He Died in Accident
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

जिस पिता को बेटा जगह-जगह तलाश कर रहा था, उनकी माैत की खबर 8 दिन बाद मिल सकी। थाना एत्मादपुर पुलिस ने कपड़े और घड़ी दिखाई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने सही तरीके से पहचान का प्रयास किया होता तो वो आखिरी बार पिता का चेहरा देख लेते। जानकारी होने पर भी 10 दिन में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिसकर्मी अपनी मर्जी से तहरीर लेकर कार्रवाई करना चाहते हैं।
विज्ञापन

माता वाली गली, टेढ़ी बगिया निवासी चुन्नीलाल ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। 30 अप्रैल को धाैर्रा, एत्मादपुर में चचेरी बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने पूरा परिवार ऑटो से गांव पहुंचा था। 62 वर्षीय पिता समर सिंह भी गए थे। वह समारोह स्थल से पहले गांव के मोड़ पर उतर गए। कुछ देर बाद आने की कहकर चले गए मगर वो शादी में नहीं पहुंचे। इस पर काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग घर लौट आए, लेकिन पिता का पता नहीं चल सका। पिता बल्केश्वर घाट पर फल बेचने का काम करते थे। वहां भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी। 8 दिन बाद पता चला कि धाैर्रा कट पर एक हादसा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। थाने जाकर पहचान हो सकती है। इस पर सभी लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने हाथ की घड़ी और कपड़े दिखाए। यह उनके पिता चुन्नीलाल के ही थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसे में मृत्यु हो गई थी। पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सही तरीके से पहचान का प्रयास नहीं किया। सोशल मीडिया पर फोटो नहीं डाला गया। अब प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की जा रही है। उनसे कहा गया है कि पिता की माैके पर मृत्यु हो गई थी, जबकि उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो सड़क पर पड़े हुए तड़पते नजर आ रहे हैं।

डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक से वृद्ध को टक्कर लगी थी। पुलिस घायल को अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। परिजन ने तहरीर में मृतक का नाम नहीं लिखा था। इसलिए नाम लिखने के लिए कहा गया था। शिकायत के आधार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed