मां को स्ट्रेचर पर कराया ताज का दीदार: 32 वर्ष से व्हील चेयर पर हैं, बेटे ने पूरी की इच्छा, 1100 KM किया सफर
कलयुग में श्रवण कुमार बेटा अपनी मां की इच्छा पूरा करने के लिए गुजरात से आगरा पहुंचा। यहां स्ट्रेचर पर लेटे-लेटे ही मां को ताजमहल का दीदार कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को कलयुग के श्रवण कुमार अपनी मां की इच्छा पूरा करने के लिए 11 सौ किलोमीटर स्ट्रेचर पर लेकर ताजमहल का दीदार कराने पहुंचे। यहां पुरातत्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें ताज दिखाने में काफी मदद की। सभी लोगों ने बेटे की तारीफ की।
गुजरात के कच्छ जिले के मुंदरा कस्बा निवासी इब्राहिम अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए ताजमहल लेकर पहुंचे। इब्राहिम ने बताया कि उनकी मां रजिया बेन 32 वर्ष से कमर की समस्या ग्रसित हैं। वह व्हीलचेयर पर हैं। उनके लिए विशेष रूप से स्ट्रेचर बनवाया गया है।
ताज देखकर वह खुश हो गईं
यहां उन्होंने स्ट्रेचर पर लेटे-लेटे ही ताजमहल का दीदार किया। ताज देखने के बाद वह खुश हो गईं। उन्होंने अपने बेटे और बहू के साथ-साथ ताजमहल में तैनात स्टाफ द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की। इब्राहीम ने बताया कि उनकी मां के कमर का ऑपरेशन हुआ था। लेकिन, ऑपरेशन सफल नहीं हुआ।
32 वर्षों से स्ट्रेचर में हैं
वह पिछले 32 वर्षों से इसी अवस्था में हैं। यहां तक की वह बैठ भी नहीं पाती हैं। इस पर उन्होंने व्हीलचेयर पर स्ट्रेचर को फिट कराया। वह कहीं भी जाते हैं तो उन्हें स्ट्रेचर पर ही ले जाते हैं। सोमवार को वह अपनी मां को ताजमहल दिखाने के लिए लेकर पहुंचे।