फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son of Textile trader missing who went for coaching in Agra

Agra News: घर से कोचिंग को निकला कपड़ा व्यापारी का बेटा लापता, आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 17 Aug 2023 07:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 07:57 AM IST
सार

आगरा में घर से कोचिंग को निकला कपड़ा व्यापारी का बेटा लापता हो गया। सूचना पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। परिजन परेशान हैं। 

विज्ञापन
son of Textile trader missing who went for coaching in Agra
Agra News: लापता ऋषभ अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में बुधवार शाम को कपड़ा व्यापारी का 16 वर्षीय बेटा लापता हो गया। वह घर से कोचिंग के लिए निकला था, उसके बाद नहीं लौटा। परिजन ने तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। लापता किशोर के दादा टीएन अग्रवाल आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। बेटे के लापता होने से परिजन का हाल बेहाल हैं।

विज्ञापन


मामला कमला नगर थाना क्षेत्र के कावेरी कुंज की है। यहां के रहने वाले मनोज अग्रवाल का बेटा ऋषभ सेंट पीटर्स कॉलेज में 11वीं का छात्र है। बुधवार शाम सात बजे स्कूटी लेकर घर से निकला था। रात 8:30 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजन को चिंता हुई। कोचिंग सी ब्लॉक में तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर है। जब वो वहां पहुंचे तो टीचर ने बताया कि ऋषभ कोचिंग नहीं आया है। उसके दोस्तों ने भी अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शोहदों का दुस्साहस: घर के बाहर खड़ी युवतियों से की गंदी हरकत, विरोध पर जमकर पीटा; बचाने आए भाई की हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में कई जगह देखा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर थाना कमला नगर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। ऋषभ घर से निकलता हुआ नजर आ रहा है। दादा टीएन अग्रवाल ने बताया कि पौत्र की तलाश में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया गया है। वह मोबाइल घर पर छोड़ गया है। पौत्र के नहीं मिलने से सभी लोग परेशान हैं। वहीं थाना कमला नगर के प्रभारी विपिन गौतम का कहना है कि रेलवे और बस स्टैंड पर तलाश की गई है। मगर, कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed