फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son of a police inspector imprisoned his wife in the house police broke the lock and took her out

UP: पत्नी को कर रखा था ताले में बंद...खाना भी नहीं दिया, पुलिस ने तोड़ा गेट; अंदर का दृश्य देख नहीं रुके आंसू

Thu, 16 Jan 2025 12:33 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:33 AM IST
सार

दरोगा के बेटे ने पत्नी को घर में कैद कर रखा था। उसे खाना भी नहीं देता था। किसी तरह उसने मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला।
 

विज्ञापन
Son of a police inspector imprisoned his wife in the house police broke the lock and took her out
बाहर आते ही रोने लगी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मोहन नगर (ट्रांस यमुना) में सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा तीन दिन से पत्नी को घर में कैद कर कहीं चला जाता था। वह कमरे में ताला बंद कर देता था। मुख्य दरवाजे पर सेंट्रल लाॅक लगाता था। आरोप है कि ससुराली भी साथ दे रहे थे। बुधवार को मायके वालों की शिकायत पर पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर विवाहिता को निकाला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 

Son of a police inspector imprisoned his wife in the house police broke the lock and took her out
गेट खुलवाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगला गंगा, अवागढ़, एटा निवासी नीरज देवी की शादी 6 मई 2011 को मोहन नगर निवासी आशीष से हुई थी। नीरज देवी के परिजन ने बताया कि बेटी के ससुर सत्यपाल सिंह सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर हैं। आरोप लगाया पति, सास-ससुर और देवर आए दिन मारपीट करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Son of a police inspector imprisoned his wife in the house police broke the lock and took her out
महिला को बाहर लाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बार गला दबाने तो दूसरी बार आंख फोड़ने की कोशिश की थी। आंख में गंभीर चोट आई थी। नीरज देवी ने बुधवार को मायके वालों को फोन किया। सूचना पर पीआरवी पहुंची। मंडी समिति चाैकी प्रभारी भी पहुंचे। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि महिला के कोई संतान नहीं है।  ससुराल में उत्पीड़न किया जा रहा था। हथौड़े से दरवाजे का ताला तोड़ा गया, इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।



 
विज्ञापन

फूट-फूटकर रोने लगी विवाहिता
एटा से नीरज देवी के परिवार के लोग बड़ी संख्या में आए थे। उन्होंने बेटी को निकालने का प्रयास किया। यह देखकर मोहल्ले के लोग भी जुट गए। तीन घंटे बाद नीरज देवी को घर से बाहर निकाला जा सका। बाहर आते ही बुआ सहित परिवार की अन्य महिलाओं को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगी। बताया कि पति तीन दिन से रोजाना उसे बंधक बनाकर चला जाता है। उसे भूखा-प्यासा भी रख रहे थे। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed