फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son-in-law died After wife shot herself in her in-laws house Woman's condition critical

UP: ससुराल में पत्नी के बाद खुद को मार थी गोली, दामाद की हो गई मौत; महिला की हालत गंभीर

Tue, 16 Apr 2024 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 02:33 PM IST
सार

ससुराल में आए दामाद ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। उपचार के दौरान दामाद की मौत हो गई। इस मामले में ससुर की तहरीर के आधार पर दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

 

विज्ञापन
son-in-law died After wife shot herself in her in-laws house Woman's condition critical
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में ससुराल में आए दामाद ने पहले पत्नी फिर खुद को गोली मार ली थी। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया था। इलाज के दौरान दामाद की मौत हो गई, वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पिता (ससुर) की तहरीर पर पुलिस ने दामाद सहित तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव खेड़ा गनेशपुर निवासी वर्षा की शादी करीब दस साल पहले आगरा एत्माददौला क्षेत्र के निवासी रवि से हुई थी। पिछले कुछ महीनों से उसकी तबियत खराब रहने लगी तो मायके वाले उसे ससुराल ले आए थे। यहां वे उसका उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन

करीब दो महीने बीतने के बाद शनिवार को पति रवि उसको लेने के लिए अपनी ससुराल आया था। यहां आने के बाद वह कमरे में बैठा था और पत्नी चाय बना रही थी। पति ने उससे ससुराल चलने की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया। पति इसी बात से नाराज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने कमरा बंद कर पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मार ली। सोमवार को युवक की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता विमल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि पोलदी नगर निवासी रवि के साथ पुत्री वर्षा का विवाह किया था। शनिवार रात रवि उसकी मां शीला देवी और भाई विष्णु बेटी की विदा कराने आए थे। रविवार सुबह सात बजे बेटी और दामाद में विवाद हो गया तो उसने बेटी के सिर में और अपने हाथ में गोली मार ली। थाना प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed